क्षेत्रीय
03-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) जबलपुर के बर्गी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज कैट यूथ विंग ग्वालियर द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पोस्ट ऑफिस, महाराज बाडा लश्कर ग्वालियर में सायं 7 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रशासन से मांग की गई कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाए।