ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देषों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी नीतेष(परिवर्तित नाम) निवासी नाका चन्द्रबदनी, ग्वालियर ने दिनांक 02.05.2026 को थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 30.04.2026 को मेरा लड़का विजय(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल 10 माह घर से बिना बताये कहीं चला गया। जिसकी तलाश आसपास एवं रिष्तेदारियों में की उसका कोई पता नहीं चला, मेरे लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड़ में अपराध क्रमांक 129/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त नाबालिग बालक के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालक की आसपास के क्षेत्र में तलाष की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03.05.2026 को उक्त प्रकरण के अपहृत नाबालिग बालक को थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की परिजनों द्वारा सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया। सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरीक्षक शक्ति सिंह यादव, सउनि सुरेश राजौरिया, आर. नीरज यादव, आर. अंगद यादव, आर. रामवीर सगर, आर. श्याम जाट, आर. हरीप्रताप की सराहनीय भूमिका रही। परिजनों से अपील - 1-बच्चों की क्षमता से अधिक अपेक्षा न करें। 2-बच्चों की दूसरे बच्चों से तुलना नहीं करना चाहिए। 3- बच्चों को कभी डराएँ धमकाएँ नहीं, पढ़ाई का दवाब न देकर बच्चों से लगातार बातचीत करते हुए समस्याओं का समाधान निकालें।