लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा है कि टीम को जरुरत होगी तो वह आने वाले समय में एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। आजम ने कहा कि टीम हित उनके लिए सबसे पहले है और वह इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। पाक सुपर लीग में आजम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जिससे वह उत्साहित हैं ओर भविष्य में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी दोबारा संभालने की संभालने तैयार हैं। यह बयान उन अटकलों के बीच आया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उन्हें एक बार फिर टीम की कमान सौंपने पर विचार कर सकता है। बाबर ने आखिरी बार 2024 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की कप्तानी की थी। उन्होंने 2020 से 2023 तक सभी प्रारूपों में टीम की कप्तानी की थी, जिसके बाद 2023 एकदिवसीय विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ दी थी। हालांकि, उन्हें 2024 टी20 विश्व कप के लिए फिर से राष्ट्रीय टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया, जिससे उनकी कप्तानी की यात्रा उतार-चढ़ाव भरी रही है।उनका मानना है कि खेल का आनंद लेना और बुनियादी बातों पर टिके रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, चाहे मैं अच्छा खेलूं या न खेलूं, आलोचना तो होती ही है, इसलिए मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। बाबर ने पीएसल को युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच भी बताया, और जोर दिया कि इन उभरते हुए खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की आवश्यकता है ताकि वे राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार हो सकें। गिरजा/ईएमएस 04मई 2026