रहाणे सहित चार कप्तान रहे विफल मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल 2026 सत्र में आधे से अधिक मुकाबले हो गये हैं और अब टीमे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगी हैं। अब तक के सफर में कुछ कप्तान बेहद सफल रहे हैं। वहीं कुछ फ्लाप साबित हुए हैं। इससे इनकी टीमों पर भी प्रभाव पड़ा है। अपनी की इन 10 टीमों में अकर देखा जाये तो श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम के कप्तान को भी लाभ हुआ है। वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले कप्तान की टीम भी असफल रही है। इन कप्तानों का रहा है दमदार प्रदर्शन श्रेयस अय्यर इस सीजन में सबसे बेहतर प्रदर्षन करने वाले कप्तानों में पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर का नाम सबसे ऊपर है। उनकी टीम ने 8 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिक में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अय्यर ने स्वयं बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। रजत पाटीदार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार भी बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 257 रन बनाए हैं, वो भी 200 से अधिक के आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ। ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद ने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है, जहां ईशान किशन ने बल्ले से 312 रन का योगदान दिया, वहीं पैट कमिंस ने कप्तानी संभालते ही टीम को टॉप-4 में बनाए रखा। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला लगातार रन उगल रहा है, जिन्होंने 8 मैचों में 373 रन बनाए हैं, और उनकी टीम 9 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। ऋतुराज गायकवाड़ ऋतुराज गायकवाड़ पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी धीरे-धीरे लय हासिल कर रहे हैं, मुंबई के खिलाफ उनकी 74 रनों की नाबाद पारी ने उनके सीजन के कुल 245 रनों में इजाफा किया है। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है; हालांकि टीम अच्छा कर रही है, पराग ने 10 मैचों में 207 रन ही बनाए हैं, जिसमें एक 90 रनों की पारी शामिल है। इन कप्तानों का प्रदर्शन रहा है खराब वहीं इस सीजन में कुछ कप्तान ऐसे भी रहे हैं, जिनका प्रदर्शन उम्मीदों से काफी नीचे रहा है और जो टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अजिंक्य रहाणे इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर को शुरुआती 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है, 8 मैचों में केवल 162 रन और 23.14 का औसत उनकी निराशाजनक फॉर्म दिखाता है। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी बल्ले और गेंद दोनों से छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं, उनकी टीम 9 में से 5 मैच हारकर सातवें स्थान पर है। भारतीय टी20 हार्दिक पांड्या विश्व कप विजेता हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। बतौर कप्तान, बल्लेबाज और गेंदबाज, वे किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं हो पाए हैं, 8 मैचों में सिर्फ 146 रन और 4 विकेट उनकी खराब फॉर्म को बयां करते हैं। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के 27 करोड़ के कप्तान ऋषभ पंत का भी फ्लॉप शो जारी है। पिछले सीजन शतक के साथ समाप्त करने वाले पंत इस बार 8 मैचों में 189 रन ही बना पाए हैं, और उनकी टीम अंक तालका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। गिरजा/ईएमएस 04मई 2026