खेल
04-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। टी20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाज तेजी से शतक पूरा करने के लिए जमकर चौक, छक्के लगाते हैं और लोगों को आतिशी खेल देखने को मिलता है। वहीं आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग इसके अपवाद है। स्टर्लिंग के नाम इस प्रारुप में सबसे धीमा शतक है। उन्होंने ये शतक साल 2021 में बनाया था जिसने प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था हालांकि इसके बाद भी। उन्होंने जिम्बाब्वे के टी20 इतिहास का सबसे धीमा शतक लगाकर आयरलैंड को 40 रनों की जीत दिलाई थी। स्टर्लिंग ने अपने शतक तक पहुँचने के लिए 70 गेंदों को खेला था। उन्होंने कुल 75 गेंदों में 115 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 8 चौके और इतने ही शानदार छक्के शामिल थे। यह रिकॉर्ड आज भी बना हुआ है और शायद भविष्य में कोई बल्लेबाज इसे तोड़ना पसंद न करे, क्योंकि टी20 क्रिकेट हमेशा तेजी पर टिका है। स्टर्लिंग की इस पारी ने ये जरुर साबित किया है कि धीमी बल्लेबाजी से भी जीत संभव है। स्टर्लिंग की इस धीमी पारी से आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये। स्टर्लिंग को एंडी बालबर्नी का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 24 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। शेन गेटकेट ने 19 और केविन ओब्रायन ने 9 रन बनाये जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में पहुँच सकी। वहीं जिम्बाब्वे की ओर से ल्यूक जोंगवे और रायन बर्ल ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके बाद 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो सका। कप्तान क्रेग इर्विन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रायन बर्ल ने भी 24 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, लेकिन ये प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए अपर्याप्त साबित हुए।आयरलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.2 ओवर में मात्र 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके अलावा, जोश लिटिल, शेन गेटकेट और बेन व्हाइट ने भी 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह, भले ही पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इतिहास की सबसे धीमी शतक बनाकर एक अनूठा और विवादास्पद रिकॉर्ड बनाया दिया और वो ये कि धीनी पारी से भी जीत संभव है। गिरजा/ईएमएस 04मई 2026