क्षेत्रीय
04-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। ​विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता, कला, शक्ति और सद्गुणों के विकास के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बालको द्वारा आज से एक विशेष 8 दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 3 मई से 10 मई तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बालको के सेक्टर-6, D-401 स्थित ‘ज्ञान मोती’ मेडिटेशन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। # शिविर के मुख्य आकर्षण इस समर कैंप में 7 से 15 वर्ष तक के बच्चों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। - योग और प्राणायाम आदित्य शर्मा बच्चों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। - एरोबिक्स रश्मि शर्मा द्वारा बच्चों को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एरोबिक्स सिखाया जाएगा। - मेडिटेशन और एकाग्रता अनीश शर्मा बच्चों को मेडिटेशन और एकाग्रता बढ़ाने की तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। - ​नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्य शिक्षा बच्चों को कहानियों के माध्यम से नम्रता और अन्य नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। - अन्य गतिविधियाँ कैंप में वैल्यू बेस्ड गेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट और विभिन्न प्रकार की रोचक प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। ​शिविर के समापन पर बच्चों को उनके उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। संस्था की ओर से जानकारी दी गई है कि इस शिविर में प्रवेश निःशुल्क है, हालांकि पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए (बी.के. विद्या 7974825912) पर संपर्क कर सकते हैं। - 04 मई