राज्य
इन्दौर (ईएमएस) रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छावनी परिषद और रक्षा संपदा कार्यालयों के कर्मचारियों की बेडमिन्टन प्रतियोगिता में छावनी परिषद महू के खिलाड़ी विनोद टांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के 61 छावनी परिषद और 34 रक्षा संपदा कार्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रक्षा संपदा, मध्य कमान लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में विनोद टांक ने रानीखेत छावनी परिषद के खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर महानिदेशक, रक्षा संपदा, नई दिल्ली ने उन्हें सम्मानित किया। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026