राज्य
04-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) राष्ट्रीय खंडेलवाल समाज व जैन महिला संघ की एक मानवीय पहल के तहत इन्दौर के विभिन्न जैन मंदिरों से भीषण गर्मी के चलते मूक पक्षियों को पानी पिलाने के लिए सकोरों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय खंडेलवाल दि, जैन महिला संगठन के तत्वाधान में शुरू किए इस अभियान का समापन मुक बधिर पछियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे वितरण कार्यक्रम के साथ जैन मंदिर ओम विहार कालोनी में किया गया। आयोजन में संगठन के संदीप पहाडिया, पंकज काला, सतीश कासलीवाल, राकेश शाह, मुकेश, रश्मि पाटोदी, प्रीति बडजात्या, प्रिया बडजात्या, मिनल अजमेरा, सोनल गोधा, ममता अजमेरा, नीलम टोंग्या, शर्मीला टोंग्या, कविता कासलीवाल सहित अनेक समाजजनों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। समाजसेवी नरेश काला के अनुसार शहर के विभिन्न जैन मंदिरों से पक्षियों व मूक जानवरों के पेयजल के लिए सकोरों का निःशुल्क वितरण की इस योजना की शुरूआत तिलक नगर, गोयल नगर, कनाड़िया रोड व उदय नगर मंदिर से हुई। उसके बाद राजेन्द्र नगर, राजमोहल्ला दिगम्बर जैन मंदिर, रामशाह मंदिर मल्हारगंज, अंजनी नगर, ऊं विहार कालोनी, माणक चौक, दिगम्बर विधा पैलेस छोटा बांगड़दा, लीडस एनक्लेव, कालानी नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिरों से सकोरे वितरित किए गये। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026