राष्ट्रीय
04-May-2026
...


चंडीगढ़,(ईएमएस)। फेमस लेखक मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए दूसरा नोटिस दिया है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं। वहीं, मधु किश्वर पुलिस के सामने पेश होने के बजाय चंडीगढ़ कोर्ट पहुंच गई। मधु किश्वर ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस से उन्हें एफआईआर की कॉपी दिलवाई जाए। इस पर कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस से जवाब मांगा है। वहीं, मिसलीडिंग वीडियो मामले में दर्ज एफआईआर में दिखाई दे रहे दंपति ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो हैदराबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी वीडियो प्रसारित कर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। बतादें मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में 20 अप्रैल को ही एक शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। सिराज/ईएमएस 04मई26