ममता की करारी हार पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, इससे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की चौथी बार सत्ता में आने की उम्मीदें खत्म गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है, जो तृणमूल के 15 साल और इसके पहले कम्युनिस्टों के 34 साल के शासन को समाप्त करेगी। आज की इस बंपर जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुराना चुनावी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भविष्यवाणी कह रहे हैं कि 4 मई के बाद जनता टीएमसी को बाय-बाय कह देग। केंद्रीय गृहमंत्री शाह का ये वीडियो अब भाजपा की जीत के बाद और भी प्रासंगिक हो गया है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 183 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को 101 सीटों पर संतोष करना पड़ा है और उसकी सहयोगी बीजीपीएम एक सीट पर आगे है। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए आवश्यक 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है। बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का दावा कर कहा, भाजपा 180 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, रोने दीजिए। खत्म पूरा खत्म। सभी हिंदू नरेंद्र मोदी के समर्थन में एकजुट हैं। उन्होंने मतदान पैटर्न पर भी टिप्पणी कर कहा कि हिंदू ईवीएम का मतलब भाजपा है। इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ था, कुल मिलाकर 92.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। आशीष दुबे / 04 मई 2026