क्षेत्रीय
04-May-2026
...


सुपवाइजर के साथ घूमने जाने पर पति ने दो दिन पहले लगाई थी फटकार भोपाल(ईएमएस)। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बीती सुबह तड़के परिवार वालो को उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटक नजर आया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जॉच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन यह बात सामने आई है की मृतका जहॉ काम करती थी, वहॉ के एक सुपरवाइजर के साथ दो दिन पहले घूमने गई थी। इसकी जानकारी लगने पर पति ने उसे फटकार लगाई थी। हांलाकि उसके बाद विवाद शांत हो गया, और परिवार में सब कुछ सामान्य हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर सेमरा में रहने वाला रंजीत कुशवाह ऑटो चलाता है। उसके परिवार में पत्नि डोली कुमारी (28) सहित एक बेटा-बेटी है। डोली कुमारी इंडस्ट्रीयल एरिया की फैक्ट्री में काम करती थी। ऑटो चलाने के साथ ही उसके पति रंजीत ने घर में गाए पाल रखी हैं, जिसका दूध पत्नि रोज सुबह निकालती थीं। सोमवार अलसुबह करीब 6 बजे सास ने डोली को दूध निकालने के लिए उठाने के लिये देखा तो वह अपने कमरे में नजर नहीं आई। दूसरे कमरे में जाकर देखने पर डोली का शव दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद पति ने फौरन ही पत्नी के शरीर को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भजे दिया। शुरुआती जॉच में पति ने बताया उसकी पत्नि डोली जिस फैक्ट्री में काम करती थी, वहां के एक सुपरवाइजर के साथ दो दिन पहले घूमने गई थी। इस बात की जानकारी लगने पर उसने उसे डॉटते हुए आगे से ऐसा न करने की नसीहत की थी। हालांकि पति का कहना है की उसने उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं करते हुए माफ कर दिया था,और परिवार का माहौल सामान्य हो गया था। लेकिन इसके बाद भी पत्नी ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है की आगे की जॉच में मृतका के परिजनो के बयान दर्ज किये जायेगें। और जॉच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 4 मई