क्षेत्रीय
04-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | प्रदेश सरकार ने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए पीएचडी एवं स्नातकोत्तर के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है। प्रदेश सरकार द्वारा विदेश में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक 50 छात्रों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत विदेशों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृति दी जा रही है। इस योजना के तहत आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट tribal.mp.gov.in अथवा www.tribal.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।