क्षेत्रीय
04-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रहे रमेश रंजन का ट्रांसफर कर दिया है।सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद भेजा है वहीं महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है। बता दें कि शासन ने रविवार देर रात 38 आईएएस अफसरों के तबादले किये थे जिनमें आठ जिलों के डीएम भी शामिल है।इसी सूची में फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन का भी नाम शामिल है। अभी हाल ही में फिरोजाबाद की तहसील में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिससे सरकार की किरकिरी भी हुयी थी। हालांकि तहसीदार का तबादला तो तभी कर दिया गया था और उन्हें राजस्व परिषद भेज दिया गया था तभी से यह आशंका थी कि योगी सरकार रमेश रंजन का भी ट्रांसफर जल्द कर सकती है। ए. शर्मा फिरोजाबाद