श्योपुर ( ईएमएस ) श्योपुर जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। वीरपुर तहसील के भैरूपुरा निवासी पूजा सुमन ने इन बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद सभी नवजातों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया है। यह प्रसव रविवार - सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे शासकीय जिला अस्पताल में हुआ। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने लगभग एक घंटे के भीतर चारों बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया। गर्भावस्था के सातवें महीने में डिलीवरी होने के कारण चारों नवजातों का वजन सामान्य से कम है। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक बच्चे का वजन लगभग एक किलोग्राम है।