क्षेत्रीय
04-May-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन एवं बिना ढके रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सतत् कार्यवाही की जा रही है। जिसके अनुक्रम में खनिज विभाग द्वारा दिनांक 04/05/2026 को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा, तहसील-माखननगर से 01 डम्पर क्रमांक-MP66H1520 को मिट्टी खनिज के अवैध उत्खनन / भण्डारण में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है एवं ग्राम-सहेली, तह०-इटारसी से 01 डम्पर क्रमांक-RJ17GB0670 को गिट्टी खनिज का ओवरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना केसला की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। साथ ही रेत के वाहनों की जाँचकर रेत का परिवहन ढककर किए जाने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाए जाने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 04 मई 2026