नर्मदापुरम (ईएमएस)। नर्मदापुरम जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुरिंदर सिंह अरोरा उर्फ बडडे भैया ने 2 मई को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपए की राशि दान की। वरिष्ठ पत्रकार श्री अरोडा ने सोमवार को 5100 रुपए की दान राशि का चेक कलेक्टर सोमेश मिश्रा को दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्री अरोरा ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से अपने जन्मदिन 2 मई को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपए की राशि दान करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी अपने 68 वे जन्मदिन पर उन्होंने अपनी परंपरा को निभाते हुए राहत कोष में 5100 रुपए की राशि दान की। श्री अरोरा ने बताया कि यह राशि उनकी बचत राशि है और उनकी इच्छा है कि यह राशि किसी जरूरतमंद के काम आ सके। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 04 मई 2026