राष्ट्रीय
04-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के रुझानों को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की जीत हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके योद्धाओं के नेतृत्व में जो बंगाल में हुआ है, वहां अप्रत्याशित है, ऐतिहासिक है। बहुत मायनों में ये सबक है कि हम यहां स्थापित हैं और हमें सत्ता से कोई हिला नहीं सकता है। उन्होंने कहा, वर्चस्ववाद के उन्माद में जो लोग पगलाए हुए थे, उनके लिए ये बंगाल का चुनाव एक बहुत बड़ा सबक है कि अब आपको विजय चाहितए है, तब अंतिम वोटर से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक राजनीति की सभी दिशाओं को आपको साधना होगा। जो लोग हिंदू समाज को जाति वर्ग समुदायों में बांटकर एक मजहबी तुष्टिकरण कुचक्र को स्थापित करना चाहते थे उनके लिए भी बड़ा सबक है। आशीष दुबे / 04 मई 2026