राष्ट्रीय
04-May-2026
...


-कांग्रेस के पारंपरिक गढ़़ में टीएमसी का परचम बरकरार -श्यामपुकुर में मंत्री रहीं शशि पांजा हारीं कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की हाई-प्रोफाइल सुजापुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार और राज्य सरकार में मंत्री सबीना यास्मीन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के मजबूत माने जाने वाले गढ़ में लगातार दूसरी बार बाजी मार ली। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सबीना यास्मीन को कुल 1,12,795 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल हन्नान को 60,287 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिजीत रजक 20,066 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सुजापुर सीट को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन पिछले चुनाव से ही यहां टीएमसी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। इस बार भी सबीना यास्मीन की जीत ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। श्यामपुकुर में टीएमसी को झटका वहीं, दूसरी ओर उत्तर कोलकाता की श्यामपुकुर सीट से तृणमूल कांग्रेस को झटका लगा है। राज्य सरकार में मंत्री शशि पांजा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पांजा को 14,633 वोटों के अंतर से शिकस्त मिली, जो टीएमसी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम माना जा रहा है। हिदायत/ईएमएस 04मई26