इन्दौर (ईएमएस) फर्स्ट चिल्ड्रन कप चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ इंदौर पब्लिक स्कूल, राउ केंपस, में हुआ। इस टूर्नामेंट में अंडर 15 वर्ष तक के 134 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त 39 खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ इस स्पर्धा के टॉप रेटेड खिलाड़ी कियान पोरवाल रेटिंग (1774) एवं शतरंज प्रेमी सुमित उपमन्यु ने शतरंज की चाल चलकर किया। इस अवसर पर ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल फतेहचंदानी व आयोजन सचिव अभिषेक गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। चार चक्र के बाद कियान पोरवाल, युवान राजपाल, रुद्रादित्य सिंह सिसोदिया, प्रयाण चोपड़ा शीर्ष पर हैं।स्पर्धा का संचालन आर्बिट्रर टीम यश तुलापुरकर, विवेक विश्वकर्मा, कुलदीप चौहान, शुभम कुशवाह, हर्षित श्रीवास्तव, रश्मि अत्रे व प्रियंका अत्रे द्वारा किया जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026