उज्जैन (ईएमएस)। लोक निर्माण विभाग के प्रभारीशिवेंद्र तिवारी द्वारा सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में विभाग से संबंधित बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से सिंहस्थ महापर्व अंतर्गत उज्जैन शहर में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की मंशा अनुसार शासन द्वारा स्वीकृत राशि के कार्यो की समीक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में की गई* *समीक्षा बैठक के दौरान कोयला फाटक से छत्री चौक तक मार्ग चौड़ीकरण, वी.डी. क्लॉथ मार्केट से ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया, हरसिद्धि की पाल से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य, रामानुज कोट से दानीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य, गुदरी चौराहे से पांनदरिबा तक किए जाने वाले मार्ग चौड़ीकरण कार्य, महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर ढाबा रोड तक होने वाले मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की गई* *बैठक में प्रभारी सदस्यशिवेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में भी मार्ग चौड़ीकरण के कार्य चल रहे हैं वह उच्च गुणवत्ता पूर्वक हो माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की मंशा अनुसार शहर में विकास कार्य प्रचलित है नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए अधिकारी साइट पर जाकर मॉनिटरिंग करें, नाली निर्माण का कार्य किया जाए ताकि जल भराव की समस्या का समाधान हो, मुआवजे के प्रकरणों को तैयार करें जिनके मकान शत प्रतिशत रूप से प्रभावित हो रहे हैं साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को होने वाले कार्यों की जानकारी से अवगत कारण ताकि वार्ड पार्षद का भी सहयोग मिल सके* *बैठक में कार्यपालन यंत्रीहिमांशु तिवारी,पलाश शर्मा,निर्झर शुक्ला, सहायक यंत्रीडीएस परिहार, उपयंत्रीआनंद भंडारी,राजेंद्र रावत उपस्थित रहें* ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 04 मई 2026