- स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान अंतर्गत महापौरमुकेश टटवाल द्वारा वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया - वार्ड 45 स्थित बैक लाइन गली में महापौर ने खेला क्रिकेट ओर बैडमिंटन* उज्जैन (ईएमएस)। स्वच्छता में शक्ति, उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान एवं नागरिकों से संवाद अभियान अंतर्गत सोमवार को महापौरमुकेश टटवाल द्वारा वार्ड पार्षद की उपस्थिति में प्रातः 07.00 बजे से 09.00 बजे तक वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश व्यवस्था, पीएचई विभाग, उद्यान विभाग, आईईसी टीम उपस्थित रही एवं सफाई अभियान के तहत, सफाई कार्य के साथ साथ, उद्यान सफाई, पानी के लीकेज का संधारण एवं गंदे पानी की शिकायत निवारण आदि कार्यवाही की गई* *अभियान के अंतर्गत सोमवार को 4 वार्डों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें महापौरमुकेश टटवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 3 मंगल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 27 मदार गेट तोपखाना, वार्ड क्रमांक 45 बागपुरा, वार्ड क्रमांक 41 महावीर एवेन्यू पर स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें नाले नालियों की सफाई, रहवासी जागरूकता अभियान, नागरिकों से संवाद, श्रमदान, बैक लाइन क्रिकेट एवं बैडमिंटन इत्यादि गतिविधियों में सम्मिलित हुए* *इस दौरान वार्ड क्रमांक 45 बागपुरा स्थित बैक लाइन गली जिसे नगर निगम उज्जैन द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सौंदर्यकरण करते हुए ऐसा बनाया है जहां क्रिकेट, बैडमिंटन, संवाद कार्यक्रम, नागरिकों द्वारा चाय पर चर्चा जैसी गतिविधियां आयोजित कि जा रही हैं जिसमें महापौरमुकेश टटवाल द्वारा अपने हाथों में बल्ला थामे क्रिकेट खेला साथ ही बैडमिंटन का भी आयोजन किया गया वार्ड क्रमांक 27 मदार गेट क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान चेंबर की सफाई करने कचरे की ढेरियों को समय से उठाने के निर्देश दिए, वार्ड नंबर 41 महावीर एवेन्यू एवं अंजूश्री कॉलोनी में नालियों की सफाई करवाए जाने एवं उद्यान की सफाई करवाएं जाने के निर्देश दिए गए* *इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्यसत्यनारायण चौहान, एमआईसी सदस्यशिवेंद्र तिवारी,प्रकाश शर्मा,कैलाश प्रजापत,जितेंद्र कुवाल, पार्षदपंकज चौधरी,गब्बर कुवाल, पार्षद प्रतिनिधिअनवर नागौरी, अपर आयुक्तपवन कुमार सिंह, उपायुक्तयोगेंद्र सिंह पटेल,संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्तरविकांत मगरदे,प्रवीण मुकाती, स्वास्थ्य अधिकारीहरीश व्यास एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे* ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 04 मई 2026