क्षेत्रीय
04-May-2026
...


- बड़े बकायादारों को सूचना पत्र जारी करें तथा कर जमा नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही करें - आयुक्तअभिलाष मिश्रा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने कि निगम के कार्यो की समीक्षा* उज्जैन (ईएमएस)। सम्पत्तिकर अमला बड़े बकायादारों को सूचिबद्ध करते हुए सूचना पत्र जारी करें तथा बार बार सूचना पत्र जारी करने के उपरांत भी सम्पत्तिकर जमा नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही करते हुए सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही की जाए। यह निर्देश आयुक्तअभिलाष मिश्रा द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए गए। प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में आयुक्तअभिलाष मिश्रा द्वारा विभागवार अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्राप्त पत्रों पर की गई का कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए आपने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनहितैषियों योजनाओं अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितलाभ दिये जाने की कार्यवाही करें, सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में एल 1 स्तर पर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर के बड़े बकायादारों को सूचिबद्ध करते हुए सूचना पत्र जारी किये जाएं, जिन करदाताओं को पूर्व में सूचना पत्र जारी किये जा चुके है फिर भी करदाता द्वारा कर जमा नहीं किया गया है तो ऐसे करदाताओं पर कुर्की की कार्यवाही की जाए, 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत से पूर्व घर घर जाकर बकायादारों से सम्पर्क कर सम्पत्तिकर जमा कराएं, नेशनल लोक अदालत हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सम्पत्तिकर एवं जलकर की वसूली की कार्यवाही की जाए, जलकर के बकायादारों को सूचना पत्र जारी करते हुए कर वसूली की कार्यवाही की जाए। बैठक में अपर आयुक्तपवन कुमार सिंह,संदीप शिवा,पुनित शुक्ला, उपायुक्तयोगेन्द्र पटेल,मनोज मौर्य,संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्तराघवेन्द्र सिंह पालिया,प्रफुल गठरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 04 मई 2026