क्षेत्रीय
04-May-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 04 मई सोमवार को महाविद्यालय की रेडक्रॉस इकाई के द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान एवं जागरूकता के लिए एक रैली का आयोजन किया गया रैली महाविद्यालय से होते हुए शहर के विभिन्न चौराहों तक गई और नशा मुक्त समाज का संदेश देते हुए सभी को जागरूक रहने के लिए कहा इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश दुबे ने कहा की नशा मुक्त समाज मजबूत राष्ट्र के निर्माण का आधार होता है कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संतोष मिश्रा ने कहा कि नशा सारे समाज को खत्म कर रहा है हमें नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना है इस अवसर पर छात्र इकाई से अक्षय पांडे, रानी सोलंकी, साक्षी, गायत्री कुर्मी और महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। निखिल सोधिया/ईएमएस/04/05/2026