क्षेत्रीय
04-May-2026
...


सागर (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले के संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी गेहूं, चना और मसूर की फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और खुले में रखी उपज को तिरपाल आदि से ढक कर रखें, ताकि संभावित बारिश से फसल को नुकसान न हो। कलेक्टर ने मंडी प्रभारी अधिकारियों और उपार्जन समिति के सदस्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर अनाज के बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध तत्काल सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर तिरपाल, ड्रेनेज और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था रहे ताकि किसानों की मेहनत की कमाई बारिश की भेंट न चढ़े। निखिल सोधिया/ईएमएस/04/05/2026