क्षेत्रीय
04-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस श्योपुर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में 2 मई से 8 मई तक मनाये जा रहे सेवा सप्ताह अंतर्गत आदिवासी बस्ती चैनपुरा बगवाज मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मानवता में एकजुटता थीम पर आयोजित सेवा सप्ताह के तीसरे दिन शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डा उज्जवल गालव (ऑथोपेडिस्ट), डॉ.शेरसिंह मोर्य (एमएस सर्जन), सीएचओ बगवाज अजय सैनी, नर्सिंग स्टॉफ रवि शर्मा द्वारा शिविर में 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।