क्षेत्रीय
04-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुंवशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका त्रिवेदी, सिविल सर्जन डॉ. भूपेन्द्र सिंह शिखावत सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में एनआरसी में भर्ती होने वाले शिशुओं के भर्ती पर्चे नि:शुल्क बनाये जाने की अनुशंसा की गई। ट्रामा सेंटर में स्थापित लिफ्ट रिपेयरिंग एवं वार्षिक रखरखाव में आने वाले व्यय के संबंध में तथा जिला चिकित्सालय में केन्द्रीयकृत कंट्रोल रूम स्थापित कर संचालन हेतु आयुक्त को बजट मांगपत्र एवं डीओ लेटर भेजे जाने हेतु निर्देशित किया। रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड के सुरक्षित संधारण हेतु 20 हैवी रैक क्रय किये जाने के संबंध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। एम्बुलेंस वाहन एएलएस हेतु 15 रूपये प्रति किलोमीटर तथा बीएलएस वाहन में 10 रूपये प्रतिकिलोमीटर के मान से रोगियों को रेफरल हेतु सहमति प्रदान की गई। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए समस्त वार्डो के कूलर,पंखे दुरूस्त कराये जाने के निर्देश एवं एसी क्रय किये जाने की सहमति प्रदान की गई। ईएमएस / 04/05/2026