जबलपुर (ईएमएस)। रांझी के बड़ा पत्थर क्षेत्र में प्रस्तावित नई शराब दुकान के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बड़ा पत्थर क्षेत्र सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां नियमित रूप से कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने से सामाजिक माहौल और क्षेत्र की गरिमा प्रभावित होने की आशंका जताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रस्तावित शराब दुकान को यहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादा बनी रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स, पूर्व पार्षद राजेश यादव, रविंद्र कुशवाहा, जग्गू विश्वकर्मा, संजू ठाकुर, अनुराग तिवारी, निर्मल चंद जैन, जगतमणि चतुर्वेदी, गोविंद अहिरवार, अंकित पटेल, राजू कनौजिया, नारायण गुप्ता, देवेंद्र लखेरा, दुर्गेश कुशवाहा, राहुल चौधरी, के के मिश्रा, राजेश श्रीवास, नारायण चौधरी, देवेंद्र कुशवाहा, सुनील सराठे, राजकुमार राणे, रवि राय, सुनील कुशवाहा, आनंद यादव, रामू कोल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 04 मई 2026