राज्य
04-May-2026


देहरादून (ईएमएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 मई 2026