आंदोलन यात्रा रथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना देहरादून (ईएमएस)। अग्निवीर योजना के खिलाफ चल रहे उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन के चतुर्थ चरण का शुभारंभ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर गोदियाल ने कहा है कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा और अग्निवीर योजना से युवाओं का अहित किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस शुरूआती दौर से ही इस योजना का व्यापक स्तर पर विरोध करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर कर्नल नेगी ने कहा कि कांग्रेस के इस राज्यव्यापी आंदोलन में उत्तराखंड कांग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्व ने अपनी भरपूर भागीदारी निभाई दो यात्राऐं हम गढ़वाल मंडल और एक यात्रा कुमाऊँ-मंडल में कर चुकें हैं जिसको भारी जनसमर्थन मिला अब चतुर्थ चरण की यह कुमाऊं मंडल की है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 मई 2026