राज्य
04-May-2026


आरोपियो से 13 कूलर 22 कूलर की मोटर व 01 अलमारी समेत करीबन 5,00,000 रूपये का मशरूका किया जप्त भोपाल (ईएमएस) । भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन –03,04 भोपाल श्री मयूर खंडेलवाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक श्री अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर कीमती 500000 रूपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं। दिनाँक 02.05.26 को फरियादी अमान उर रहमान पिता हिबजुल रहमान उम्र 26 साल निवासी म.न. 06 मुस्तकिम मस्जिद के पास पीजीबीटी कालेज बैरसिया रोड भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मेरा जय भारत स्टडी के सामने कूलर और अलमारी बनाने का कारखाना है। दिनांक 01.05.26 कि रात्रि करीबन 10.30 बजे करीब कारखाना बंद करके घर चला गया था दिनांक 02.05.26 के सुबह करीबन 11.00 बजे कारखाना गया तो शटर का ताला टुटा मिला । अंदर जाकर देखा तो कारखाना मे कूलर,कूलर की मोटर एवं अलमारी अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 203/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । तलास पतारसी के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए एवं मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति विशाल शादी हाल छोला रोड के पास खडा है एवं लोगो को सस्ते दामो पर कूलर,अलमारी व कूलर की मोटरे बेचने कि बात कर रहा है कि सूचना पर छोला रोड पर संदेही को घेराबंदी कर पकडा । जिससे उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम शहबाज पिता सलीम उम्र 24 साल निवासी शुक्कर वारी जामा मस्जिद के पास झुला तिराहा सागर, हाल अनिस भाई का मकान जनता नगर फेस 03 करोंद भोपाल का होना बताया एवं अपने साथी तोहिद बक्श के साथ मिलकर जय भारत स्टडी के सामने कबाडखाना से कूलर अलमारी का कारखाना की शटर का ताला तोडकर कूलर ,कूलर की मोटर एवं अलमारी चोरी करना स्वाकार किया बाद आरोपियो के कब्जे से प्रकरण मे चोरी का मशरूका 13 कूलर 22 मोटर व 01 अलमारी कीमती करीबन 5,00,000 रूपये का मशरूका जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – 1.शहबाज पिता सलीम उम्र 24 साल निवासी शुक्कर वारी जामा मस्जिद के पास झुला तिराहा सागर, हाल अनिस भाई का मकान जनता नगर फेस 03 करोंद भोपाल 2. तोहिद बक्स पिता राजा बक्स उम्र 18 साल निवासी म.न. 143 गली न. 03 शिव मंदिर के पास 80 फिट रोड जनता नगर करोंद थाना निशातपुरा भोपाल । आपराधिक रिकार्डः- क्र अप धारा थाना 1 581/25 296(ए),324(2),3(5),126(2) बीएनएस हनुमानगंज भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,कार्यवाहक उनि शिवलाल वर्मा,उनि अमित भदौरिया,उनि ओमप्रकाश यादव, आर 3498 राकेश मंडलोई, आर.3582 आशीष त्यागी आरक्षक 4069 लवकुश गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है। जुनेद/04मई2026