राज्य
04-May-2026


देहरादून (ईएमएस)। दसवीं पीएलटीए ओपन क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का समापन दून के चालंग स्थित प्रोफेशनल लॉन टेनिस अकादमी में किया गया। डीपीएस, ऐन मेरी, आर्यन, डीआईएस, ओएसिस, सेंट पैट्रिक, जीडी गोयनका, कासिगा, सेंट जोजफ्स एकेडमी आदि कई स्कूलों ऐवम वरदा, नारायण, एम्पावर, पीजीई, त्रिफोलिया जैसी टेनिस अकादमियों के छात्रों ने क्ले कोर्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छह से 18 वर्ष की आयु के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और टेनिस कोर्ट पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर मोहित गोयल ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट युवा और प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर पर टेनिस खेल को प्रोत्साहित करने की कुंजी हैं, जो हमारे देश के भविष्य के चैम्पियन बन सकते हैं, उनका लक्ष्य उभरते हुए टेनिस प्रतिभाओं के लिए ऐसे और मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में माता-पिता, कोच, प्रतिभागी, टूर्नामेंट आयोजक उत्ताएरेश्वर रंडिवे और मैच अधिकारी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 मई 2026