इन्दौर (ईएमएस) कल 7 मई को कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित प्रदेश व्यापी चक्का जाम आंदोलन के तहत इन्दौर में आयोजित चक्का जाम में शामिल होंने के लिए इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर किसानों को पीले चावल भेंट कर उन्हें आंदोलन में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। बता दें कि किसानों की विभिन्न समस्याओं और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ इस प्रदेश व्यापी चक्का जाम का आव्हान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया है। इसके चलते इन्दौर में भी आयोजन किया जा रहा है। उसको सफल बनाने के लिए वानखेड़े ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि, यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस अन्नदाता की है जो सरकार की गलत नीतियों की मार झेल रहा है। आनंद पुरोहित/ 05 मई 2026