क्षेत्रीय
05-May-2026
...


चतरा (ईएमएस)। हंटरगंज प्रखंड में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरी कॉलेज के समीप आधा दर्जन वृक्ष रोड पर गिर गए जिसके कारण तीन-चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। छोटे बड़े गाड़ियों का सवारी काफी परेशान हाल दिखे।दर्जनों बिजली का पोल और पेड़ भी गिर गए।घरों का करकट उड़ गया है। जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है।वहीं बिजली के पोल गिर जाने से कई घंटे से बिजली बाधित है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं तेज आंधी में बिजली का पोल के चपेट में आने से खूटी केवाल खुर्द गांव निवासी मो मुमताज अंसारी 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां पैर में गंभीर फ्रैक्चर रहने के कारण गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसके कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है वहीं डुमरी गांव निवासी पिंटू सिंह करकट का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ऊचला गांव निवासी मो जुगनू का मुर्गी फार्म का करकट गिर जाने से काफी संख्या में मुर्गी मर गया जिससे उसे काफी नुकसान हो गया है। शिवनाथ सिंह के बाउंड्री पर पुराना ब्रिज गिर जाने से भंडारी पूरी तरह से धराशाई हो गया जिसमें उनका 50 हजार का नुकसान हो गया और अन्य कई घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। वही सीओ ऋतिक कुमार के द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्ति को नुकसान हुआ है। वह आंचल अधिकारी के नाम से आवेदन और फोटो दे कर्मचारी जाकर नुकसान का आकलन करेंगे और आपदा विभाग से उन्हें राशि मुहैया कराया जाएगा। - 05मई/26