क्षेत्रीय
05-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की| इस दौरान करीब 75 शिकायतें आई| जो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की थी| अधिकांश शिकायतें पति-पत्नी, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी। एसपी ने सभी शिकायतों पर समय सीमा में वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए| जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026