क्षेत्रीय
05-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अतंर्गत चारखंबा छोटी मदार टेकरी गेट के सामने बैठे एक युवक पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारखंबा छोटी मदार टेकरी निवासी 27 वर्षीय शहबाज अंसारी देर रात करीब 12.05 बजे अपने दोस्त शाहरुख अंसारी एवं अरमान के साथ बड़ी मदार टेकरी मदार गेट के सामने बैठा था। उसी समय सिंधी कैम्प निवासी आमिर आया, जिसके साथ उसका उठना बैठना था जो अब बंद हो गया है इसी बात पर आमिर उसे देखकर गालीगलौज करने लगा मना करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और दुबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(इ), 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 05.45