क्षेत्रीय
05-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थाना अतंर्गत ग्राम बिनैकी में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सौतेली बहन द्वारा अपनी मर्जी से शादी करने के बाद मायके में रह रही थी| इसी बात पर युवक का अपने पिता से विवाद हो गया और पिता व सौतेले भाई ने उसके साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर दिया। पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिनैकी पाटन निवासी 28 वर्षीय अभिषेक चौधरी की सौतेली बहन ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। उसने अपने पिता से कहा जब बहन ने शादी कर ली है तो अपने पति के घर मे क्यों नहीं रहती ,इसी बात से नाराज होकर उसके पिता लेखराम उसके साथ गालीगलौज करने लगे मना करने पर पिता लेखराम ने मारपीट की एवं सौतेले भाई लकी ने डण्डे से उस पर हमला कर सिर मे चोटे पहुंचा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296 बी, 118(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 05.45