राज्य
05-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के आर्य समाज मंदिर में हाल ही में पीएसएसएम ग्रुप द्वारा ध्यान और मेडिटेशन (ध्‍यान) पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए प्रख्यात एमबीबीएस डॉक्टर एस. रंजन ने मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शिरकत की। डॉ. रंजन ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे भारतीय जीवनशैली और ऊर्जा आधारित ध्यान पद्धतियों को अपनाकर हम मधुमेह (डायबिटीज), थायराइड और पीसीओडी जैसी गंभीर बीमारियों को मात्र तीन से 6 महीनों में नियंत्रित और ठीक कर सकते हैं। उन्होंने सुशुम्ना नाड़ी के सात चक्रों, विशेषकर मणिपुर और विशुद्धि चक्र को जागृत करने के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों, जिनमें नंदिता अरोड़ा और प्रियंका साहू शामिल थीं, ने भी अपने अनुभव साझा किए। सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 06.23