जबलपुर (ईएमएस)। अमेच्योर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ जबलपुर डिस्ट्रिक्ट द्वारा जिला स्तरीय बेंचप्रेस चैंपियनशिप का आयोजन गत दिवस को पीएसएम हॉल परिसर मे किया गया , जिसमे लगभग 100 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया , जिसमे अभिजीत सब जूनियर , प्रियांश जूनियर , अतुल सीनियर , नरेश मास्टर व डिम्पल ने महिला वर्ग मे स्ट्रांगमेन के ख़िताब जीते| प्रतियोगिता का शुभारम्भ विवेक राम सोनकर पार्षद , अलोक श्रीवास्तव जनरल मैनेजर एम पी ई बी , अजय उसकवार एम पी ई बी , एन बी क्षत्रि एम पी ई बी , दीपक पटेल अधिवक्ता , संरक्षक सुनील यादव , जिला अध्यक्ष संजय साहू , महासचिव मध्य प्रदेश प्रकाश यादव द्वारा पूजन अर्चन के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया| निर्णायक की भूमिका मे जिला सचिव प्रदीप पटेल , गुरुचरण श्रीवास्तव , विजय रजक , रवि यादव , हर्ष गोस्वामी , लकी पटेल, आकृति विश्वकर्मा एवं लोडर की भूमिका मे पार्थ , आशीष , ध्रुव , नीलेश का सहयोग सराहनीय रहा | सुनील साहू / मोनिका / 05 मई 2026/ 06.24