राज्य
05-May-2026
...


सोनभद्र (ईएमएस)। यूपी के सोनभद्र जिले केकरमा थाना क्षेत्र के बिषहार गांव में विवाहिता ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शव को फंदे पर पाया और बच्चों के शव कमरे में मिले। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की फिर, खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव फंदे से लटका मिला। जबकि दोनों बच्चों के शव कमरे से बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक सोनभद्र जिले के ग्राम बिषहार में बीती रात प्रीति राजभर (25) का अपने पति राजन राजभर से विवाद हुआ था। यह विवाद खाना खाने को लेकर हुआ था। मंगलवार सुबह उसने अपने दो पुत्रों आर्यन (4) व आर्यांश (6 माह) के साथ नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर अपने कमरे में ही जान दे दी। दरवाजा समय से न खुलने पर परिवार के अन्य लोग शोर मचाने लगे। शोर सुन गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान ने पीआरवी 112 पर और थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद आगे की कार्रवाई की। जितेन्द्र 05 मई 2026