05-May-2026
...


- प्रदेश में 35 हजार 555 करोड़ से प्रदेश में विकास व लोककल्याण के कार्यों को मिलेगी गति - दलहनों की उत्पादकता बढ़ाने वाले मिशन से किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी - राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन से प्रदेश के उद्योग जगत को मिलेगी नई ऊर्जा- जयपाल सिंह चावड़ा भोपाल (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विकास व जनकल्याकारी योजनाओं की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से प्रदेश के विकास की गति को और रफ्तार मिलेगी। भाजपा सरकार हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज व्यापारियों के कल्याण के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। मंत्रिपरिषद ने दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442.04 करोड़ की स्वीकृति से किसान कल्याण कल्याण वर्ष में किसानों की आय में बढ़ोत्तरी में अहम भूमिका निभाएगी। सरकार के प्रयासों से दलहन फसलों में आत्मनिर्भर बनेगा मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मंत्रि-परिषद ने दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442.04 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। मध्यप्रदेश सरकार के इन प्रयासों से दलहन फसलों के उत्पादन में मध्यप्रदेश आत्मनिभर बनेगा। इसके साथ ही निर्यात को बढ़ावा मिलेगा जिससे किसानों की आर्थिक रूप से तरक्की होगी। दालों की बंपर पैदावार से आयात बढ़ेगा। यह योजना पांच साल तक प्रदेश में चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य दलहनी फसलों के उत्पादन वृद्धि एवं क्षेत्रफल का विस्तार करना, किसानों के लिए जलवायु-अनुकूल उन्नत बीजों का उत्पादन एवं उपलब्धता बढ़ाना, कटाई के बाद प्रसंस्करण, भंडारण एवं प्रबंधन तकनीकों को प्रोत्साहित करना है। किसान कल्याण वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का यह निर्णय दलहन खेती को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन से उद्योग सेक्टर में आएगा बूम, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने राज्य में व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन को मंजूरी प्रदान की है। सरकार का यह निर्णय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और सरकार के साथ सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। मध्यप्रदेश के व्यापारिक समुदाय के हितों के संरक्षण, उनके सर्वांगीण विकास और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन भी किया जाएगा। बोर्ड के गठन से प्रदेश के व्यापारियों और सरकार के बीच एक सीधा संवाद तंत्र स्थापित होगा, साथ ही व्यापारिक क्षेत्र की बाधाएं दूर होगी और मध्यप्रदेश की अव्यवस्था को और गति मिलेगी।