मैड्रिड (ईएमएस)। स्पेन की फुटबॉल टीम विश्व कप 2026 की अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए ईरान के साथ 4 जून को एक अभ्यास मैच खेलेगी। स्पेनिश टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि यह मुकाबला टीम के लिए टूर्नामेंट से पहले अपनी रणनीति और खिलाड़ियों की फिटनेस को परखने का एक अहम अवसर होगा, विशेष रूप से जब टीम को कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझना पड़ रहा है। गौरतल है कि यूरोपीय चैंपियन होने के कारण स्पेन विश्व कप 2026 के प्रबल दावेदारों में से एक है। । ईरान के खिलाफ ये मैच टीम के लिए मेक्सिको दौरे से पहले अंतिम घरेलू परीक्षा होगा, जिसके बाद वे पुएब्ला में पेरू के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलेंगे। इन मुकाबलों का लक्ष्य टीम संयोजन को समझना, नई रणनीतियों का परीक्षण करना और युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच के लिए तैयार करना है, जिससे वे विश्व कप में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। स्पेन टीम के मुख्य कोच लुइस डी ला फोंट के सामने अभी खिलाड़ियों का फि नहीं होनो एक बड़ी चुनौती है। कोच ने साफ किया है कि वे टीम चयन से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि कई अहम खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं। ला लीगा सीज़न के समाप्त होने के बाद 24 मई को टीम की अंतिम घोषणा की जाएगी । खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक तैयारी विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सफलता के लिए अहम होती है। टीम के लिए सबसे अधिक चिन्ता का कारण स्टार खिलाड़ी लमानन यामिल का फिट नहीं होना है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं और वार्म-अप मैचों में उनकी भागीदारी की संभावना भी कम है। उनकी अनुपस्थिति से टीम की रचनात्मकता और गतिशीलता पर असर पड़ सकता है। इसी तरह, तेज़-तर्रार विंगर निको विलियम्स भी अभी पूरी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मध्य मैदान के महत्वपूर्ण खिलाड़ी माइक मैरिनों की वापसी पर भी सवाल बना हुआ है, क्योंकि हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति या आधी-अधूरी फिटनेस स्पेन की विश्व कप रणनीति को प्रभावित कर सकती है। स्पेन को विश्वकप में अपना पहला मैच 15 जून को अटलांटा में केप वार्ड नेशनल फुटबॉल टीम से खेलना है। टीम का लक्ष्य सिर्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि एक बार फिर खिताब अपने नाम करना होगाथा। ईरान और पेरू के खिलाफ होने वाले ये वार्म-अप मैच, इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में पहला कदम होंगे, जहां टीम को अपनी कमजोरियों को दूर करने और मजबूत पक्ष जानने का अवसर मिलेगा। गिरजा/ ईएमएस 06 मई 2026