कोरबा (ईएमएस) देश-प्रदेश सहित कोरबा जिले में भी घरेलु एवं व्यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्री के महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने हल्ला बोल आंदोलन किया। जानकारी के अनुसार निहारिका के घंटाघर चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान के संयोजन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को सिर पर उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि फरवरी से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में (लगभग 1380 रुपये) की वृद्धि की है और अब 993 रुपये की वृद्धि अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़ोतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कीमतें टाल देती है और चुनाव खत्म होते ही इनमे वृद्धि कर देती है। सरकार के पास महंगाई कम करने का कोई एजेंडा नहीं है। सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) ने कहा कि रोजमर्रा के सामानों पर मूल्य वृद्धि का नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई का अगला हमला पेट्रोल डीजल के दामों पर होगा। पिछले पांच वर्षों में 45 प्रतिशत गैस सिलेंडर का दाम बढ़ चुका है उसके बावजूद प्रधानमंत्री देश की जनता को नये-नये सपने दिखाते हैं। बड़े-बड़े विज्ञापन के जरिये वाहवाही लूटते हैं। दूसरी तरफ देश की आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। विरोध प्रदर्शन स्थल पर पार्षद एवं अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, पाली-तानाखार के विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार पाली, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेन्द्र तिवारी, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, गोरे लाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, एनएसयुआई अध्यक्ष मनमोहन चंद्रा, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, नेता प्रतिपक्ष बांकीमोंगरा मधुसुदन दास, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, महामंत्री सुधीर जैन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एफ.डी. मानिकपुरी, सुरेश पटेल, धनंजय चंद्रा, संतोष यादव, डॉ. डी.आर. नेताम, रामकुमार श्रीवास, प्रवीण ओगरे, संजू अग्रवाल, पार्षद रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, गीता गभेल, प्रेमलता बंजारे, अयोध्या कंवर, संदीप डहरिया, मोहनलाल चंद्रा, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल यादव, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, जवाहर निर्मलकर, हरवेन्द्र सिंह, अमृत लाल कंवर, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चंद्रवंशी, महेश राम साहु, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, कुंजबिहारी साहु, महेन्द्र थवाईत (गुड्डु) देवादयाल तिवारी, पुष्पा पात्रे, शायदा खान, शशिलता पांडेय सहित अन्य ने अपनी मांगो को रखते हुए कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेण्डर में की गई 993 की वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। 5 व 10 किलो की सिलेण्डरों में हुई 200 रूपये की बढ़ोतरी को रद्द किया जाए। आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सब्सिडी पुन: बहाल की जाए। महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाए। अंत में कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार इस जनविरोधी निर्णयों को वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस व्यापक विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। 06 मई / मित्तल