क्षेत्रीय
06-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में यातायात पुलिस विभाग ने गाडियों की मनमानी पार्किंग पर पुनः कार्यवाही की। अंचल के एक मॉल सहित मेगा मार्ट के सामने सडक पर गाडियों को पार्क करने पर पुलिस ने लॉक लगा दिया। ऐसे मामलों में अर्थदंड भी वसूला गया। पावर हाउस रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक अवैध पार्किंग की समस्या के कारण बार-बार जाम लग रहा है। यही समस्या ट्रांसपोर्ट नगर से सीएसईबी चौक के रास्ते में है। तुलसी ऑटो के नजदीक एक होटल की वजह से बड़ी संख्या में चारपहिया गाडियों की पार्किंग सडक की रेलिंग से लेकर कई दुकानों के सामने हो रही है जिससे समस्याएं बन रही है। वहीं मॉल के सामने कई बार कार्यवाही के बाद भी गाड़ी मालिकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग सकी है। इसके चक्कर में इस व्यस्त रोड पर जाम के कारण आम जनता को हलाकान होना पड़ रहा है। यातायात पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों में फिर से गाडियों को लॉक कर दिया। डीएसपी डीके सिंह और टीआई तेज यादव के नेतृत्व में शारदा विहार क्रासिंग से लेकर पुराना बस स्टैंड और नेताजी चौक क्षेत्र में पुलिस ने कार्यवाही की। एक मेगा मार्ट के पास भी अभियान चला। यातायात पुलिस के कर्मचारी रामनारायण रात्रे, ईश्वर लहरे, मेहमान कुर्रे, सुशांत और चंद्रा की टीम यहां पर सक्रिय रही। पुलिस ने कहा कि आगे भी कार्यवाही की जाएगी। 06 मई / मित्तल