क्षेत्रीय
06-May-2026
...


सक्ती (ईएमएस)। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमा स्थित महानदी किनारे पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से रेत खनन करते वाहनों को पकड़ा। मौके पर मौजूद चालकों से रेत उत्खनन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। चंद्रपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोसले की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। जब्त वाहनों में जेसीबी (OD 17 AB 2434) और चार ट्रैक्टर (CG 13 BD 9964, CG 11 BD 3353, CG 13 BG 8337, CG 13 BD 2253) शामिल हैं। पूरे मामले की जानकारी संबंधित विभाग को भेज दी गई है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। - (ईएमएस) 06 मई 2026