क्षेत्रीय
06-May-2026
...


- घर में घुसकर चाकू से धमकी देने का भी लगा आरोप - महिलाओं-बेटियों से बदसलूकी करने बताई जा रही बात - दहशत के आगोश में जीने जी रहे बस्तीवासी कोरबा (ईएमएस)। जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के कोतवाली थाना क्षेत्र तुलसीनगर अटल आवास में रहने वाले एक युवक के आतंक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्ती के लोगों ने उसपर लगातार गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। उसकी हरकतों से परेशान होकर बड़ी संख्या में पीड़ित और बस्ती के लोग कोतवाली थाना पहुंच निजात दिलाने मांग की। युवक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकान की छत पर खड़ा है और लोगों पर ईंट से हमला कर रहा है। स्थानीय निवासीयो का आरोप है कि वह घर में घुस चाकू दिखा मारपीट की धमकी देता है। वह कई बार चाकू लेकर मारने दौड़ जाता है और घरों के दरवाजों को लात मार तोड़ने की कोशिश करता है। उसके डर से अटल आवास में सब्जी, दूध और अन्य सामान बेचने वाले भी नहीं आते, क्योंकि वह उन्हें भी डराता-धमकाता है। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की उसका आतंक इतना है कि महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। पीड़ितों ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने मांग की है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर युवक के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। - 06 मई