इन्दौर (ईएमएस) डॉ. योगेश चंद्र गोस्वामी कुलगुरु श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित 66वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र/पोस्टर का विमोचन किया गया। इस 66 वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला की विस्तृत जानकारी डॉ. मनीषा गौर ने प्रस्तुत करते बताया कि अभ्यास मंडल की यह प्रतिष्ठित व्याख्यान माला जाल सभागृह में आगामी 16 मई से 21 मई तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसके निमंत्रण पत्र एवं पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इन्दौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आनंद पुरोहित/ 06 मई 2026