राज्य
06-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिले में मातृ शक्ति का महोत्सव अंतर्गत “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “क्वीन ऑफ़ छत्तीसगढ़ सीजन-3” का भव्य आयोजन 10 मई को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक होटल ऑरा गोल्ड, टी.पी. नगर, कोरबान में प्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ के द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आयोजन के तहत “माँ विथ स्टाइल सफर” में “माँ एवं बच्चों (फैशन शो & टैलेंट)” जैसे आकर्षक आयोजन शामिल हैं। जो कार्यक्रम को और भी खास बनाएंगे। उक्त प्रतियोगिता श्रेणी अंतर्गत मिस/मिसेज/टरानजेडर कैटेगरीमें आयु वर्ग 16 से 24 वर्ष, 25 से 34 वर्ष, 35 से 43 वर्ष, 44+ (कोई आयु सीमा नहीं) प्लस साइज सम्मिलित हैं। इसमें ट्रांसजेंडर प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक (छत्तीसगढ़ी/भारतीय) परिधान अनिवार्य रहेगा। विशेष कार्यक्रम में सुबह 10 से 12 बजे तक प्रतियोगिता राउंड, दोपहर 2 से 4 बजे तक मॉम विथ किड्स (फैशन शो & टैलेंट) शाम 4 से 5 बजे तक मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए सुविधा अंतर्गत 9 मई को 1 दिन का ग्रूमिंग सेशन (सुबह 10 से 2 बजे), सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट, प्रोफेशनल फोटोशूट आदि हैं। इच्छुक प्रतिभागी एवं अभिभावक अधिक जानकारी के लिए 87704-56399, 80858-27420 संपर्क कर सकते हैं। - 06 मई