नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से निपटने के लिए बुधवार दिन में नई पहल की है। इसके तहत सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय से 13 हीटवेव रिस्पॉन्स वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन योजना के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 13 जिलों के लिए 13 वैन रवाना किए हैं जो हीटवेव से लड़ाई में आम जनता को सहायता करेंगी। ये वैन दिल्ली के 13 जिलों में काम करेंगी। एक वैन को एक जिले का जिम्मा सौंपा गया है। इन वाहनों में वॉटर कूलर, प्राथमिक चिकित्सा, ओआरएस, और टोपियां/तौलिए उपलब्ध हैं। इससे किसी भी बीमार शख्स को फर्स्ट एड दिया जा सके और उसे अस्पताल ले जाया जा सके। ये वैन प्रमुख चौराहों पर तैनात की जाएंगी ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026