क्षेत्रीय
06-May-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बारां द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री आनन्दीलाल संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बारां को परिवादीयों से उनके खाद, बीज एवं कीटनाषक के स्टॉक रजिस्टर को वेरिफाई करने की एवज में एक परिवादी से 5000 रूपये एवं दूसरे परिवादी से 3000 रुपये कुल 8000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ए.सी.बी. चौकी बारां को दिनांक 04/05/2026 को एक शिकायत परिवादीगण ने संयुक्त रूप से पेश कर अवगत कराया कि श्री आनन्दीलाल संयुक्त निदेषक कृषि विस्तार बारां जिला बारां के कृषि कार्य, दवाई एवं खाद विक्रेताओं से खाद, बीज एवं कीटनाषक के स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने की एवज में पांच पांच हजार रूपये की रिश्वत की मांग कर रहे है। हम लोगो से भी हमारे खाद, बीज एवं कीटनाषक के स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने की एवज में पांच- पांच हजार रूपये मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर दिनांक 5/5/2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया। जिसमें आरोपी आनन्दीलाल द्वारा परिवादीयों से 5000- 5000 रूपये की मांग कर वक्त सत्यापन 2000 रूपये प्राप्त कर 3000 रूपये शेष रिश्वत की मांग करना पाया गया। दिनांक 06.05.2026 को श्री ओमप्रकाश मीणा उप महानिरीक्षक पुलिस अतिरिक्त चार्ज एसीबी कोटा रेंज, कोटा के सुपरवीजन में श्री कालू राम वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्र0नि0ब्यूरो बारां के नेतृत्व में श्री प्रेमचन्द उप अधीक्षक पुलिस द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री आनन्दीलाल एक परिवादी से 5000 रूपये एवं दूसरे परिवादी से 3000 रुपये कुल 8000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपीं से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/ 6 मई 2026