क्षेत्रीय
06-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो राजधानी और उसके आसपासके इलाकों में वाहनों की आवाजाही को प्रभावित कर सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है, जो राजधानी और उसके आसपासके इलाकों में वाहनों की आवाजाही को प्रभावित कर सकते हैं। यह एडवाइजरी 6 मई को राजघाट पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए जारी किया गया है। इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता और खास लोग शामिल होने वाले हैं। ऐसे में राजधानी के कई अहम चौराहों पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन नियम लागू किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आवश्यकता के हिसाब से राजघाट चौक, आईटीओ चौक, दिल्ली गेट चौक, गुरु नानक चौक, राजघाट डीटीसी डिपो क्षेत्र डिपो और IP फ्लाईओवर जैसे मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये पाबंदियां चौराहों के अलावा कुछ प्रमुख कनेक्टिंग रास्तों भी लागू हो सकती हैं। बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक, शांति वन से IP फ्लाईओवर तक, और अशफाक अली रोड से एनएस मार्ग जैसे प्रमुख कनेक्टिंग रास्ते आज प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, शांति वन चौक से निषाद राज मार्ग तक, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर तक, और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाइपास की ओर भी अतिरिक्त ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए, इन पाबंदियों के सुबह 9 से 11 बजे के बीच लागू किया जा सकता है। ये पाबंदिया ट्रैफिक को सही तरीके से संचालित करने और कार्यक्रम से जुड़े वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए यह जारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी काफिलों की आवाजाही और पूरे ट्रैफिक फ्लो को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वो यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें। अधिकारियों ने आने-जाने वालों, लोगों से खासकर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वालों को सलाह दी है कि वो बदलावों के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें। अधिकारियों ने गाड़ी चलाने वालों से कहा है कि वो केवल तय जगहों पर ही गाड़ी पार्क करें और ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए सड़क किनारे पार्किंग न करें। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026